फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Public court has disposed of 115 cases

राष्ट्रीय लोक अदालत में 115 मामलों का हुआ निपटारा

Sun, 15 Feb 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sun, 15 Feb 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
National Public court has disposed of 115 cases

राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कठुआ में कुछ घंटों के भीतर ही सौ से अधिक मामलों का निपटारा कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित दो अलग-अलग पीठ के समक्ष बैंक से संबंधित मामले और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट की धारा 138 के तहत मामलों का निपटारा किया गया।

पूरे आयोजन की अध्यक्षता जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के जिला चेयरमैन वीसी कौल ने की। लोक अदालत के दौरान गठित की गई पहली पीठ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीसी कौल के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनिया गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन


इस पीठ के समक्ष आए कुल मामलों में से 89 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। रिकवरी के मद में 72 लाख 40 हजार रुपये की राशि जारी करवाई गई।

वहीं दूसरी पीठ में शामिल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट दीपक सेठी, मोबाइल मजिस्ट्रेट दिनेश गुप्ता के समक्ष आए मामलों में से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत 26 मामलों का निपटारा किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि उनको लोक अदालत से बहुत जल्दी न्याय मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed