{"_id":"85d7d9a467e7600965309c67306971ad","slug":"national-player-jumped-from-the-moving-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल गिरने पर चलती ट्रेन से कूदी नेशनल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल गिरने पर चलती ट्रेन से कूदी नेशनल खिलाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी मोबाइल गिरने पर चलती एक्सप्रेस ट्रेन से कूद गई। गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय खिलाड़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह साथी खिलाड़ी और टीम स्टाफ के साथ पटना में नेशनल प्रतियोगिता खेलने जा रही थी।
विज्ञापन
राजीव गांधी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 13 फरवरी से बिहार की राजधानी पटना में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की राज्य स्तरीय हैंडबाल टीम हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रही थी।
विज्ञापन
टीम में जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाड़ के गांव पाडर निवासी 16 वर्षीय पुत्री लीला देवी भी शामिल है। ट्रेन में लीला वीडियो फिल्म बना रही थी। इस दौरान नगीना क्षेत्र में गांव मठेरी के रेलवे फाटक के पास अचानक लीला का मोबाइल हाथ से छूटकर ट्रेन से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
मोबाइल लेने के लिए लीला चलती ट्रेन से कूद गई। साथी खिलाड़ी व कोच ने चेन पुलिंग कर शोर मचा दिया। ट्रेन से कूदने पर कच्चे में गिरने के कारण लीला की जान तो बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोट आई है। नगीना सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहां उसका उपचार चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुमित राठी ने बताया कि लीला के सिर में चोट आई है और बाएं हाथ में फ्रैक्चर है, लेकिनवह खतरे से बाहर है।