फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Institute of Technology Srinagar reopened, Jammu Kashmir latest news

जम्मू-कश्मीरः फिर से खोला गया एनआईटी श्रीनगर, अनुच्छेद 370 हटने से पहले ही किया गया था बंद

Tue, 15 Oct 2019 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Oct 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
National Institute of Technology Srinagar reopened, Jammu Kashmir latest news
फिर से खोला गया एनआईटी श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में सोमवार को मोबाइल पोस्टपेड सेवा शुरू करने के बाद सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। आज यानी कि मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद घाटी व अन्य क्षेत्रों के कई छात्र एनआईटी पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही छात्रों की संख्या पूर्व की तरह होगी व कक्षाएं भी पहले की तरह चलेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि एनआईटी श्रीनगर कैंपस अगस्त से बंद था एनआईटी श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) चरणबद्ध तरीके से खुलेगा। सुरक्षा कारणों के चलते एनआईटी श्रीनगर कैंपस में अलग-अलग दिन छात्रों को रिपोर्ट करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बीटेक सातवें सेमेस्टर और पीएचडी छात्रों को पंद्रह अक्तूबर को रिपोर्ट करनी होगी। जबकि उनकी कक्षाएं 16 अक्तूबर से शुरू होंगी। बीटेक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की रिपोर्टिंग 20 अक्तूबर को होगी जबकि उनकी कक्षाएं 21 अक्तूबर से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऐसे छात्र जो शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर कैंपस में अभी तक रिपोर्ट नहीं कर पाए हैं उन्हें पंद्रह अक्तूूबर को रिपोर्ट करना अनिवार्य है। एमटेक पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को 20 को रिपोर्ट और 21 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होनी है।


वहीं, एमएससी पहले सेमेस्टर के जिन छात्रों को अभी तक दाखिले के बाद कैंपस में रिपोर्ट नहीं की है, उन्हें पंद्रह अक्तूबर को रिपोर्ट करना होगा। जबकि अन्य छात्र 21 अक्तूबर को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा एमएससी तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को 20 अक्तूबर को कैंपस में रिपोर्ट और 21 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed