फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Dengue Day Dengue will also be at risk along with Corona in this monsoon

National Dengue Day: मानसून की दस्तक पर कोरोना के साथ डेंगू का भी रहेगा खतरा, इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 16 May 2020 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 May 2020 02:31 PM IST
सार

मानसून की दस्तक पर करोना के साथ डेंगू का खतरा भी रहेगा। 2019 में जम्मू संभाग में डेगू के 200 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। बरसात के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
National Dengue Day Dengue will also be at risk along with Corona in this monsoon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक पर करोना के साथ डेंगू का खतरा भी रहेगा। पूर्व में जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, पुंछ, किश्तवाड़, राजोरी, डोडा जिले डेंगू से ज्यादा प्रभावित होते रहे हैं। इन जिलों में डेंगू कई लोगों की जान भी ले चुका है। 2019 में जम्मू संभाग में डेगू के 200 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई थी। अब तापमान में उछाल के साथ मच्छर भी बढ़ने शुरू हो गए हैं।  

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अमूमन जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून दस्तक देता है। बरसात के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इस साल कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते तपिश उतनी बढ़ी नहीं है और निरंतर बारिश हो रही है। इससे भी मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है।
विज्ञापन


गर्मियों में कूलर और ठहरे पानी में डेंगू के मच्छर पनपने का खतरा रहता है। चूंकि कोरोना से अगले कई महीनों तक मुक्ति मिलती नजर नहीं आ रही है तो बरसात में जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब पर कोरोना के साथ डेंगू के सैंपल का भी लोड बढ़ेगा। संभाग में डेंगू का असर अक्तूबर के आखिर या उससे आगे तक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीमारी में एहतियात बरतने की जरूरत

मानव शरीर में सामान्य तौर पर प्लेटलेट्स ढाई और पौने दो लाख तक होते हैं, लेकिन डेंगू के डंक से यह मात्रा चालीस हजार से नीचे तक आ जाते हैं, जिससे कई बार पीड़ित की जान चली जाती है। डेंगू की पुष्टि एलिजा, आईजीएम टेस्ट से होती है। इस बीमारी में एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

लक्षण
1. हाई ग्रेड बुखार 101-104 तक रहेगा
2. शरीर में तेज दर्द होना
3. बुखार के साथ उल्टी होना
4.भूख कम लगना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed