फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference chief farooq abdullah on ghulam nabi azad resign

फारूक अब्दुल्ला बोले: गुलाम नबी आजाद को नहीं मिल रहा होगा सम्मान, इस्तीफे पर जताया अफसोस

Fri, 26 Aug 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 01:27 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से आजाद इनर कैबिनेट के सदस्य रहे। आज भी सोनिया गांधी के करीबी थे। इस्तीफे पर उन्हें अफसोस है।

विज्ञापन
National Conference chief farooq abdullah on ghulam nabi azad resign
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद को पहले की तरह सम्मान नहीं मिल रहा होगा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से आजाद इनर कैबिनेट के सदस्य रहे। आज भी सोनिया गांधी के करीबी थे। इस्तीफे पर उन्हें अफसोस है।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'इंदिरा गांधी जी के वक्त से वह (गुलाम नबी आजाद) इनर कैबिनेट के मेम्बर थे। आज भी सोनिया गांधी के बहुत करीब थे। बड़ा अफसोस है मुझे कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।'
विज्ञापन


आगे फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'उन्हें (आजाद को) सम्मान नहीं मिल रहा होगा। 32 नेताओं ने पत्र लिखे तो कांग्रेस हैरान थी। लेकिन ऐसा पहले भी हुआ है, पर समय के साथ कांग्रेस और मजबूत हुई है। देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे समय से पार्टी की नीतियों से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए आजाद के इस्तीफे के पत्र में लिखा है, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed