{"_id":"5dd9084c8ebc3e54e60cf8e0","slug":"national-conference-and-congress-leaders-join-bjp-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
Sat, 23 Nov 2019 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
रवींद्र रैना
- फोटो : @ravinderrainabjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना व महासचिव संगठन अशोक कौल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में किश्तवाड़ से नेशनल कांफ्रेंस के नेता इंद्रजीत और रणजीत समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
रैना ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर विश्वास करती है। साथ ही हर क्षेत्र के संतुलित विकास की पक्षधर है। भाजपा राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित पार्टी है। इसमें निजी स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने से किश्तवाड़ व अन्य इलाकों में भाजपा और मजबूत होगी। उधर, भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव चाढ़क की मौजूदगी में गूल क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन