{"_id":"69865adc1170a8cde80ddffd","slug":"nasheera-day-samba-news-c-273-1-now1001-101624-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को किया नमन
विज्ञापन
गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया नौशेरा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। हर वर्ष की तरह इस बार भी छह फरवरी को नौशेरा दिवस पूरी गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। यह उस ऐतिहासिक अवसर की याद दिलाता है जब नौशेरा की लड़ाई लड़ी गई थी। इस निर्णायक कार्रवाई ने दुश्मन से झांगड को वापस लेने का रास्ता साफ किया जो इस क्षेत्र के सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था। कार्यक्रम में देश की रक्षा करते बलिदान हुए वीर जवानों को नमन किया गया।
एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने नागरिक प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत जीओसी ने वीर भूमि पर पुष्पांजलि अर्पित करने और बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति व उत्साह के साथ भाग लिया। गानों, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों से राष्ट्रीय गौरव को दर्शाया। जीओसी ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। जीओसी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और राष्ट्र की सुरक्षा में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नौशेरा में युद्ध के प्रयासों के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को भी रेखांकित किया जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। नौशेरा दिवस जीत का पर्व है। इस मौके पर एडीसी नौशेरा प्रीतम लाल थापा, एएसपी बलजीत सिंह, सैन्य अधिकारियों, जवानों, बच्चों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।