{"_id":"5c0396a9bdec2241b142913b","slug":"narendra-modi-to-inaugurate-several-projects-including-aiims-jammu-soon-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे की तैयारी में जुटी प्रदेश भाजपा, एम्स सहित कई प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दौरे की तैयारी में जुटी प्रदेश भाजपा, एम्स सहित कई प्रोजेक्ट का होगा शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PMO Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग होने के बाद चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू-कश्मीर का दौरा करने का आग्रह करेगी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी में प्रधानमंत्री का दौरा संभव हो सकता है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की माने तो जम्मू संभाग में जन विश्वास को और मजबूत करने के लिए भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करें। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का दौरा होने से भाजपा को लगता है कि कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति का संचार होगा और मतदाताओं में भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, प्रधानमंत्री फिलहाल कई राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं और पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इन राज्यों में प्रचार खत्म होने के बाद ही दौरे की तारीख तय हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की माने तो प्रदेश भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू में प्रतिष्ठित एम्स, जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अलावा अखनूर में इंद्रीपत्तन पुल का शिलान्यास करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य के दौरे की तारीख देने का आग्रह किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति का संचार होगा।
विज्ञापन