फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narendra Modi admits to problems in PDP-BJP government in J&K

भाजपा-पीडीपी के गठबंधन में सब ठीक नहीं: पीएम मोदी

Thu, 09 Apr 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 09 Apr 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi admits to problems in PDP-BJP government in J&K

जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी के गठबंधन में अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वीकार किया है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी के बीच कई मुद्दों पर मतभेद चल रहा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'ये शुरुआती मुसीबतें हैं हमें धैर्य की आवश्यकता है। मैंने और मेरी पार्टी गठबंधन के समय ही अपना रवैया स्पष्ट कर दिया था कि हम देशद्रोही ताकतों और आतंकवाद को वरदाश्त नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


हालांकि, 'हमें इस बड़े परिदृश्य को नहीं भूलना चाहिए। गठबंधन में जम्मू-कश्मीर के लोगों की भागीदारी और अच्छे प्रशासन के माध्यम से सबसे कठिन राष्ट्रीय समस्याओं को हल करने की क्षमता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी द्वारा अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई के बाद सरकार को काफी आलोचनाओं की शिकार होना पड़ा। सरकार में शामिल भाजपा ने ही खुद मसरत आलम की रिहाई की विरोध किया था।


इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इस मामले पर संसद में सफाई देनी पड़ी। केंद्र ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। वहीं सीएम मुफ्ती को भी इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed