फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco Terror Nexus Defeated by army in LOC Jhangar Naushera rajouri jammu

Narco Terror in J&K: नौशेरा में हथियार-नशीला पदार्थ व विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद, LOC पर सेना की कार्रवाई

Sun, 12 Mar 2023 12:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 12:37 PM IST
सार

सेना ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर अग्रिम क्षेत्र से हथियार और नशीले पदार्थों के साथ-साथ विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद की है।

विज्ञापन
Narco Terror Nexus Defeated by army in LOC Jhangar Naushera rajouri jammu
Naushera - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में नार्कों आतंक का भंडाफोड़ हुआ है। भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम क्षेत्र से हथियार और नशीले पदार्थों के साथ-साथ विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की बटालियन ने ऑपरेशन के दौरान इस खेप को बरामद किया है। बरामद सामग्री में दो पिस्टल, करीब दो किलो नशीला पदार्थ और दो किलो की आईईडी शामिल है। सेना की तरफ से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि यह नियंत्रण रेखा के पार तस्करी का प्रयास है।

विज्ञापन


उधर, रविवार को उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि हंदवाड़ा के हंगनीकूट इलाके में पुलिस ने रविवार को बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शालनार हंगनीकूट में तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक पुराना डंप मिला। इसमें एक एके 47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 75 राउंड, 10 ग्रेनेड, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, आठ यूबीजीएल बूस्टर, दो फ्लेम थ्रोअर, पांच रॉकेट शेल और तीन रॉकेट बूस्टर शामिल थे। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed