जम्मू: हंदवाड़ा नारको मॉड्यूल में अब तक नौ गिरफ्तार, पकड़े गए दो तस्कर कई बार जा चुके हैं पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंदवाड़ा में नारको टेररज्मि मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद अब तक सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक हंदवाड़ा के मैनेजर आकाफ अहमद वानी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 21 किलो हेरोइन व 1.35 करोड़ रुपये की बरामदगी हो चुकी है।
हंदवाड़ा में नारको टेररज्मि माड्यूल के खुलासे के बाद एक मार्च को गिरफ्तार होने वालों में रोमेश कुमार के अलावा गांदरबल का अल्ताफ अहमद शाह, बांदीपोरा का शौकत अहमद पररे, शोपियां का मुदासिर अहमद डार व अनंतनाग का आमिल अलेई शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें चार लोग आकाफ वानी, सैय्यद इफ्तिखार अंद्राबी व इस्लाम उल हक पीर गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सलीम अंद्राबी व मुनीर अहमद बांडे अब भी पकड़ से बाहर हैं।
जांच में पता चला कि अंद्राबी व पीर सीमापार से नशे की तस्करी में लिप्त थे। वे जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य भागों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। दोनों वर्ष 2019-17 में कई बार पाकिस्तान गए थे। उन्होंने लश्कर-ए-ताइबा व हिजबुल मुजाहिदीन के सरगनाओं से मुलाकात की। नशे की बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता रहा है।
जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में आपूर्ति...
पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से नशे की खेप भेजकर इसकी बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किए जाने की साजिश का सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा में खुलासा किया था। पता चला था कि सुरक्षा बलों की सख्ती की वजह से अब पाकिस्तान ने नया हथकंडा अपनाया है। इसके तहत हेरोइन तथा अन्य नशे की खेप जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्से में भी भेजी जाती रही है। इसमें पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर स्थानीय तस्करों के जरिये नशे की खेप की आपूर्ति की जाती है।