फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco-terror module busted in Ramban, cocaine worth Rs 300 crore seized

जम्मू : रामबन में नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 300 करोड़ की कोकीन जब्त, दो गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 01:25 AM IST
सार

पकड़े गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान जालंधर के सरबजीत सिंह और फगवाड़ा के हनी बसरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Narco-terror module busted in Ramban, cocaine worth Rs 300 crore seized
एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने मामले का खुलासा किया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बनिहाल इलाके में नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक इनोवा कार से 30 किलोग्राम कोकीन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान जालंधर के सरबजीत सिंह और फगवाड़ा के हनी बसरा के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बनिहाल क्षेत्र से इस साल मादक पदार्थों की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

विज्ञापन


एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा के अनुसार, एक सूचना मिलने के बाद शनिवार रात करीब 10.30 बजे जिला पुलिस ने रेलवे चौक बनिहाल में कश्मीर से जम्मू की ओर आ रही इनोवा कार (एचआर 2 डब्ल्यू-4925) को रोका। तलाशी लेने पर इसमें करीब 30 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई। सफल बरामदगी के परिणामस्वरूप आतंकियों के एक नारको-टेररिज्म मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बनिहाल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने नाके पर आरोपियों के वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की छत पर भी छिपाई थी एक खेप
पुलिस के अनुसार, तीन किलोग्राम कोकीन को वाहन की छत पर छिपाया गया था। वहीं, तीन किलोग्राम कोकीन उनके सामान से बरामद की गई। उच्च श्रेणी की कोकीन को सीमा पार से तस्करी कर उत्तरी कश्मीर से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ को शुरूआत में हेरोइन समझा जा रहा था, लेकिन जांच के बाद यह कोकीन निकली।

इस वर्ष अब तक 158 गिरफ्तार
एसएसपी ने कहा कि रामबन पुलिस ने वर्ष 2022 में कुल 104 मामले (एनडीपीएस अधिनियम के तहत) दर्ज किए हैं। जबकि 2,500 किलोग्राम भुक्की, 10 किलोग्राम चरस, 200 ग्राम हेरोइन और 200 गोलियों की बरामदगी के बाद 2023 में अब तक 36 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। एनडीपीएस अधिनियम में अवैध तस्करी की रोकथाम के तहत 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


सीमा पार से पाकिस्तान आतंकियों के जरिये हथियार, गोला-बारूद के साथ भारी मात्रा में नशे की खेप भेज रहा है, लेकिन हर बार जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान इन नापाक कोशिशों को नाकाम कर पड़ोसी मुल्क को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस बरामदगी के परिणामस्वरूप नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। नशे के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करी और आपराधिक वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
- मुकेश सिंह, एडीजीपी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed