{"_id":"645f8b5847c7d841af0baa2b","slug":"narco-terror-module-busted-in-kupwara-four-held-with-eight-kg-heroin-and-five-lakh-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ किलो हेरोइन और पांच लाख के साथ चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ किलो हेरोइन और पांच लाख के साथ चार पकड़े
Sat, 13 May 2023 06:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 06:36 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया की पंजाब के तस्करों की नशीले पदार्थों की खेप लेने की सूचना के बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान जुरहामा इलाके से चार लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में नशे के खेप के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपवाड़ा में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के अनुसार पीओजेके से चलने वाले नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आठ किलोग्राम हेरोइन और पांच लाख की नकदी बरामद की गई है। पुलिस स्टेशन त्रेहगाम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया की पंजाब के तस्करों की नशीले पदार्थों की खेप लेने की सूचना के बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान जुरहामा इलाके से चार लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
उसकी पहचान यूसुफ बोकरा निवासी रसनपोरा क्रालपोरा, शौकत अहमद खटाना निवासी मेलियाल कुपवाड़ा, मारूफ अहमद मीर निवासी जुमागढ़, जिला अमृतसर पंजाब और अवान रामदास अजनाला निवासी जुरहामा कुपवाड़ा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सभी आपस में नशीले पदार्थों और नकदी का आदान-प्रदान करने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लश्कर के पीओजेके स्थित दो आतंकवादी मंजूर अहमद मीर और असद मीर ने मादक पदार्थ की खेप भेजी थी। दोनों मूल रूप से कुपवाड़ा के निवासी हैं।
दोनों 1990 के दशक में पीओजेके चले गए और लश्कर के आतंकी बन गए। वह इन दिनों लॉन्चिंग कमांडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। दोनों जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बनाए रखने के लिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने में लगे हुए है।