फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco-terror module busted in Jammu and Kashmir, two arrested with heroin worth 18 crores, checks worth several lakhs from those caught

नशे की खेप: जम्मू कश्मीर में नारको - टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़,18 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, आरोपियों से कई लाख के चेक भी बरामद

Sun, 06 Feb 2022 02:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:28 PM IST
सार

बारामुला जिले में गश्त के दौरान पुलिस ने दो कारों को चेकिंग के लिए रोका। जब कार सवारों से पूछताछ की गई तो उनकी हरकत संदिग्ध लगी। इसके बाद तलाशी ली गई। जिसमें नशे की खेप बरामद हुई। 

विज्ञापन
Narco-terror module busted in Jammu and Kashmir, two arrested with heroin worth 18 crores, checks worth several lakhs from those caught
Narco-terror module busted in Jammu and Kashmir - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शनिवार को पुलिस ने नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 करोड़ रुपये कीमत की नौ किलो कथित हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बसग्रान की ओर दाची से उड़ी पुलिस का एक दल इलाके में गश्त कर रहा था तभी उसने दाची की ओर जाने वाली सड़क पर दो वाहनों सेलेरियों कार (जेके 09सी/1584) और ऑल्टो कार (जेके 05जी/0247) संदिग्ध हालत में को संदिग्ध स्थिति में दिखे।

विज्ञापन


पुलिस वाहनों की ओर गयी और उन्हें देखने के बाद वाहनों के चालकों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उड़ी में जब्दा कमालकोट तहसील के निवासी मोहम्मद सबीर बरवाल और सोपोर के रेबान राफियाबाद के परवेज अहमद तांत्रे को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


दोनों वाहनों की तलाशी ली गयी, जिसमें सेलेरियो वाहन से कथित तौर पर हेरोइन के तीन और ऑल्टो कार से  हेरोइन के पांच पैकेट बरामद किए गए। ृकुल मिलाकर करीब नौ किलोग्राम वजन के प्रतिबंधित पदार्थ के आठ पैकेट बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14.79 लाख के चेक मिले
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की तलाशी के दौरान बरवाल के पास से मोबाइल फोन, पांच लाख रुपये का एक चेक और एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया जबकि तांत्रे के पास से 979500 रुपये के सात चेक, दो ब्लैंक चेक, एक आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed