{"_id":"e4934a03154d1ce00db77b1462b817f4","slug":"nandini-tunnel-toll-plaza-will-not-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहीं हटया जाएगा नंदनी टनल का टोल प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हटया जाएगा नंदनी टनल का टोल प्लाजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से उधमपुर के बीच नेशनल हाईवे पर नंदनी टनल के पास टोल प्लाजा पर हर हाल में टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ने दो टूक कहा है कि नंदनी का टोल प्लाजा नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
बेशक लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन टोल प्लाजा अपना काम करेगा ही क्योंकि यह हाईवे की आवश्यकता है और नियम भी। कुछ दिनों में टोल प्लाजा अपना काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि टोल प्लाजा पर लगाए जाने वाले शुल्क का विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद हाईवे अथारिटी इस पर नरम होने के मूड में नहीं है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जम्मू संभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि बेशक कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, लेकिन टोल प्लाजा अपना काम करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह टोल प्लाजा एनएच-2 का हिस्सा है। किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा अनिवार्य है और इसकी जरूरत भी।
देश में बनाए गए सभी हाईवे टोल प्लाजा पर निर्भर हैं। यदि टोल प्लाजा का इस्तेमाल करने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा तो इसका रखरखाव कैसे होगा।
लखनपुर में लिया जाने वाला शुल्क एनएच-1 का हिस्सा है। नंदनी टनल के पास बनाया गया टोल प्लाजा एनएच-2 का हिस्सा है। दोनों का अलग-अलग काम है।