{"_id":"34ed7664433110913131f01d5932c1ce","slug":"nandini-tunnel-became-a-tourist-attraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदनी में बनीं सुरंगें पर्यटकों को लुभाने लगीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदनी में बनीं सुरंगें पर्यटकों को लुभाने लगीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर फोरलेन के लिए पहाड़ों को काट कर बनाई गईं नंदनी की चारों टनल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं। सिर्फ पर्यटक ही नहीं, राज्य के लोग भी टनलों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटक अपने वाहनों को रोक कर आठों टनलों की फोटोग्राफी कर रहे हैं। टनलों का खुलना अमरनाथ यात्रा के लिए भी बड़ी राहत है, क्योंकि अब अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
तीन जनवरी को नंदनी की चारों टनल खुलते ही चर्चा का विषय बन गई थीं। कश्मीर जाने वाले पर्यटक और कटड़ा जाने वाले बाहरी राज्य के श्रद्धालु इन टनलों को देखने के लिए विशेष तौर पर रुक रहे हैं। दोनों तरफ से टनलों के खुलने के बाद जाम की समस्या से तो राहत मिली है।
विज्ञापन
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को सुखद बनाने में भी यह टनल अहम भूमिका निभाएंगे। इससे पहले राजमार्ग तंग होने के कारण अक्सर नंदनी में अमरनाथ यात्रा के जत्थे जाम में फंस जाते थे। इससे यात्रा में देरी होती थी। अब दोनों तरफ से टनलों के खुलने के बाद अमरनाथ यात्रा सुखद होगी।
विज्ञापन
टनल का निर्माण कर रही कंपनी भी टनलों को आकर्षित बनाने के लिए काम कर रही है। ज्यादातर टनलों में लाइटिंग का काम बाकी है। कपंनी की तरफ से टनलों की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए लाइटिंग का काम किया जा रहा है।