{"_id":"67e9a1740696bb399c06ecf8","slug":"nala-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105641-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाले की सफाई न होने से लोगों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाले की सफाई न होने से लोगों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे की वार्ड सात में बहने वाले नाले की सफाई न होने से आसपास के मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी प्रकाशो देवी, गुलशन कुमार, काली दास और सुरिंदर कुमार ने कहा कि उनके मोहल्ले के बीचोंबीच एक नाला बहता है। इसमें पुराने कस्बे की सारी गंदगी जमा रहती है। इससे मच्छरों की भरमार रहती है। वहीं बदबू आने से लोगों का बुरा हाल होता है। इस बारे में जिला प्रशासन के साथ नगर परिषद के अधिकारियों को भी अवगत करवाया है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नही की गई। उनका कहना था कि नाला मंडियों, पुराने बाजार से होते हुए वार्ड सात से गुजरता है लेकिन नाले की साफ सफाई को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि नाले की सफाई की जाए ताकि आम लोगों को कुछ राहत मिल सके।
बाक्स
हमने एक योजना बनाकर सरकार को भेजी थी। इसमें सारे कस्बे में सीवरेज सिस्टम बनाना था। सभी नालों को कवर्ड किया जाएगा। एक ईटीपी प्लांट लगाया जाना है। इससे लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी।-
-जोध राज सीइओ नगर परिषद सांबा