{"_id":"669c507f70c461ceb302de74","slug":"nai-basti-shopkeepers-protest-over-jammu-news-c-10-jam1008-404430-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एलजी ने नई बस्ती के दुकानदारों को दिया भरोसा, आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एलजी ने नई बस्ती के दुकानदारों को दिया भरोसा, आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
-सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं 39 प्रतिष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। फ्लाई ओवर निर्माण की जद में आ रहे नई बस्ती के दुकानदारों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने के बाद शनिवार की शाम अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। उप राज्यपाल ने इस संबंध में उनसे मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह प्रयास किया जाएगा कि उनका गुजारा प्रभावित न होने पाए।
वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एलजी से मिलकर उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई बस्ती के दुकानदार पिछले छह से सात दशकों से क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठान चला रहे हैं और जीविका प्राप्त कर रहे हैं। उनके पूर्वज भी इन प्रतिष्ठानों से व्यवसाय चला रहे थे। इसलिए उनके स्थानांतरण से उनके परिवारों पर भारी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 39 प्रतिष्ठान फ्लाई ओवर निर्माण के अंतर्गत आ रहे हैं।
मुलाकात के बाद राणा ने बताया कि उपराज्यपाल ने इन पीड़ित दुकानदारों की मांगों के प्रति बहुत सहानुभूति दिखाई। उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार का इरादा हमेशा गरीबों और वंचितों के हितों की रक्षा करना रहा है और रहेगा। यह भी भरोसा दिया कि उनकी मांगों की उचित स्तर पर जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि उनका गुजारा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में पवन सिंह पूर्व पार्षद, नवीन गुप्ता बाजार अध्यक्ष, गुरप्रीत डोगरा, शिव कुमार, तरसेम लाल, संजय गुप्ता, विवेक कुमार, राज सिंह, शाम लाल, विकास वर्मा, जयविंदर सिंह, दिनेश कुमार रैना, राकेश कुमार अशोक कुमार, विक्रांत शर्मा व अन्य शामिल थे।
दूसरे दिन भी प्रदर्शन रखा जारी
उपराज्यपाल से मिलने से पहले दुकानदारों ने शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने चेताया कि उनकी मांगें पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, वार्ड नंबर 23 के पूर्व पार्षद पवन सिंह ने बताया कि उप राज्यपाल ने कहा कि फ्लाईओवर बनना तय है, मगर गरीब लोगों को उजाड़ा नहीं जाएगा। इनके पुनर्वास के लिए कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी।