फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nai basti, road flooded

Jammu News: गजनसू नई बस्ती के पास सड़क बहने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
nai basti, road flooded
दोमाना। नई बस्ती गजनसू में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क बह गई। मढ़ में तवी द्वीप के साथ तीन परतों का तटबंध 125 मीटर तक बह गया। इस कारण आसपास के गांवों विशेषकर चन्नी और नंदनी में खतरा पैदा हो गया। लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखनंदन चौधरी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। चौधरी ने बताया कि गजनसू नई बस्ती की सड़क कई गांवों को सीमा क्षेत्र से जोड़ती है। इसलिए सरकार जल्द सड़क का पुनर्निर्माण करवाए। यह रास्ता मढ़ क्षेत्र के पंगोर, चगराधू, गुज्जर बस्ती बेली पकाया और टाली माता सहित दो दर्जन से अधिक गांवों से बाहर निकलने का एकमात्र विकल्प है। उनके साथ एईई गोपाल कृष्ण, राहुल कोतवाल, तहसीलदार पंकज भाऊ, कुलदीप सिंह, नंबरदार विक्रम सिंह, दलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed