{"_id":"5e5237e48ebc3ef3c81450c0","slug":"nagrota-terror-attack-helpers-of-terrorists-in-nia-custody-court-granted-15-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा आतंकी हमलाः एनआईए की हिरासत में आतंकियों के मददगार, कोर्ट ने दी 15 दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा आतंकी हमलाः एनआईए की हिरासत में आतंकियों के मददगार, कोर्ट ने दी 15 दिन की रिमांड
Sun, 23 Feb 2020 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के बन टोल प्लाजा नगरोटा आतंकी हमले में पकड़े गए छह आतंकवादियों के मददगार(ओजीडब्ल्यू) अब एनआईए(राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) की हिरासत में रहेंगे। विशेष अदालत में एनआईए ने अर्जी दी थी कि आरोपियों को पुलिस की हिरासत से उन्हें को सौंपा जाए।
विज्ञापन
इस पर शनिवार को एनआईए की विशेष अदालत ने एनआईए की अर्जी को मंजूर कर लिया। इससे पहले कोर्ट में केस की डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे गए। आरोपियों से जब्त संपत्ति और अन्य सामान भी एनआईए के पास भेज दिया गया है, जिसकी गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
बता दें कि 31 जनवरी को बन टोल प्लाजा पर तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे। यह तीनों ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे। जिन्हें तीन ओजीडब्ल्यू लेकर जा रहे थे। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही तीन आतंकी ढेर कर दिए और तीन ओजी वर्कर समीर अहमद डार, आसिफ अहमद मलिक और सरताज अहमद मंटू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने सुहैल जावेद, जाहूर अहमद और मंजूर अहमद को दबोचा। यह सभी आतंकियों के लिए काम कर रहे थे। हाल ही में पुलिस ने ओजी वर्कर को रिमांड पर लिया था। जिसे एनआईए ने रद्द कर दिया और अब नई रिमांड एनआईए को दी गई है।