फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagrota, cricket, jammu win

Jammu News: खेल गांव नगरोटा में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता, जम्मू ने गांधी नगर को एक रन से हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
nagrota, cricket, jammu win
विजेता जम्मू जोन के खिलाड़ी व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू ने गांधीनगर को सात विकेट से हराकर अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से आयोजित अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेंं खेल गांव नगरोटा में वीरवार को लड़कों के अंडर-19 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जम्मू और गांधीनगर के बीच हुआ। जम्मू ने पांच विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। राहुल ने सर्वाधिक 47 रन का योगदान दिया। गांधीनगर की टीम सात विकेट के नुकसान पर 93 रन बना पाई और जीत से एक रन पीछे रह गई। आशुतोष ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। जम्मू के लिए सूजल ने तीन विकेट झटके। डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सराहना की।
दूसरी ओर, एमए स्टेडियम में सभी आयु वर्गों में लड़कों और लड़कियों के लिए साफ्ट टेनिस के मुकाबले हुए। लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंडर-14 लड़कों में हरिकेश दत्त ने स्वर्ण, केसी पब्लिक स्कूल के आदित्य शर्मा ने रजत और डीपीएस के विहान व एसपी स्मार्ट पब्लिक स्कूल के रहमनदीप ने कांस्य पदक जीता। फाइनल में हरिकेश ने टाइब्रेक में आदित्य को 7-5 और अंडर-17 में जेएम पब्लिक स्कूल के शुलिन कौल ने टाइब्रेक में सोहम भट को 7-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। केसी पब्लिक स्कूल के सोमभट ने रजत, डीबीएम स्कूल के आदर्श गुप्ता और डीपीएस के मदविंदर ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

लड़कियों के फाइनल में जीडी गोयंका स्कूल की अंतकिशा ने निर्णायक मुकाबले में शेमिया भट को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केसी पब्लिक स्कूल की शेमिया भट ने रजत और सेंट जेवियर स्कूल की आकाशी शर्मा ने कांस्य पदक पाया। पदक समारोह में वाईएसएस के एसओ निदेशालय शिवनंदन सिंह मनकोटिया के साथ-साथ सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर (जेकेएएस) के संरक्षण में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा (जेकेएएस) के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed