कश्मीर: सीआरपीएफ के दो जवान बने देवदूत, तेज बहाव नाले में कूदकर बचाई लड़की की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में टंगमर्ग नाले में सोमवार दोपहर एक युवती पुल से पैर फिसल जाने के चलते नाले में गिर गई और बहने लगी। वहां मौजूद सीआरपीएफ के जवानों की नजर पढ़ते ही वह नाले में कूद पड़े। उन्होंने युवती को बचाया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया।
सोमवार दोपहर 14 वर्षीय युवती नगीना बारामुला के कुंजेर इलाके में बहने वाले टंगमर्ग नाले के पास से गुजर रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरी। बरसात के कारण नाले का बहाव काफी तेज होने के चलते वह बहने लगी।
इस दौरान पास में ही मौजूद सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी इस पूरी घटना को देख रही थी। तुरंत उनमें से दो जवान एमजी नायडू और नल्ला उपेन्द्र युवती को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर नाले में कूद गए। इस दौरान उनके साथियों ने भी हाथ बढ़ाकर युवती की जान बचाई।
बहादुरी के लिए मिला सम्मान
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद डीजी सीआरपीएफ को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने जवानों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने दोनों जवानों को डीजी कॉमेंडेशन डिस्क और सर्टिफिकेट दिया।