{"_id":"a00a0b8b5436e375e0b4eed6f71f98e8","slug":"nagar-nigam-supervisor-commits-suicide-at-camp-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के सुपरवाइजर ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के सुपरवाइजर ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में कार्यरत बतौर सुपरवाइजर ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय फंदा लगाया, तब घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को मेडिकल कालेज के शवगृह में पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट या फिर अन्य ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मौत का कारण पता लगाया जा सके। मृतक हरीश चंद्र (50) न्यू प्लाट के रहने वाले थे। सरवाल चौकी में इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है। चौकी के कार्यकारी इंचार्ज जावेद अहमद ने बताया कि मृतक के घर कोई नहीं था।
विज्ञापन
सोमवार को शाम करीब 4 बजे उन्होंने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि हरीश चंद्र सोमवार को अपने कार्यालय भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने ऐसा किया। शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर आए तो उन्हें पंखे से लटकता देख सन्न रह गए और हर तरफ चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है।