फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

शहर में जगहग-जगह बन गए नशे के अड्डे, तस्करों पर नकेल कसे पुलिस

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। नगर निगम के विशेष सत्र में शहर में बढ़ती नशाखोरी का मुद्दा गरमाया रहा। पार्षदों ने एक सुर में पुलिस से नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए नकेल कसने की वकालत की है। इसके साथ ही रात्रि गश्त और नाके लगा कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि शहर में नशे का कारोबार चरम पर है। पुलिस छोटे तस्करों को पकड़ रही है, लेकिन बड़ी मछलियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। मौजूदा समय में शहर में पुराने वाहनों के पार्किंग स्थल, सुनसान स्थल और कब्रिस्तान नशे के अड्डे बन चुके हैं। शाम ढलते ही उक्त स्थानों पर नशेड़ियों को देखा जा सकता है। इससे युवा पीढ़ी के बर्बाद होने के साथ ही अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड 43 के पार्षद सुरजीत सिंह ने कहा कि वार्ड में जहां पर भी पुराने वाहन पार्क होते हैं वहां पर रात को नशा हो रहा है। युवा चपेट में आ रहे हैं। इसलिए कंडम वाहनों को हटाया जाए। वार्ड 52 त्रिकुटा नगर के पार्षद अजय गुप्ता और 61 के पार्षद महेंद्र सिंह ने पुलिस से सिविल ड्रेस में गश्त करने की मांग उठाई। पार्षद निधि मंगोत्रा ने बताया कि उनके वार्ड के बदहाल पार्क में युवा शाम तक बैठे रहते हैं। इसलिए पुलिस गश्त कर अराजक तत्वों को हिरासत में ले। डीएसपी शरद ने बताया कि पुलिस लोगों के साथ है। नश तस्करों को दबोचा जा रहा है। यह कार्रवाई जारी रहेगी और शहर को नशामुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मवेशी तस्करी रोकने पर सफल हो रही है। कुछ दिनों से तस्करी के मामलों में गिरावट आई है। लेकिन शहर में नशाखोरी बढ़ गई है। इस पर पुलिस सख्ती से नकेल कसे।
- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed