फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Municipal Corporation issue of banning loudspeakers in religious places to be raise in House

जम्मू नगर निगम: आज सदन में गरमाएगा धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा

Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
सार

धार्मिक स्थलों में लाउड स्पीकर हटाने की मांग के लिए वार्ड तीन के पार्षद नरोत्तम सिंह प्रस्ताव लाएंगे। उनके अनुसार सुबह, शाम और रात को ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।

विज्ञापन
Jammu Municipal Corporation issue of banning loudspeakers in religious places to be raise in House
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू नगर निगम के जनरल हाउस की दूसरी बैठक मंगलवार को होगी। इसमें धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध और गृह कर जैसे मुद्दे गरमाने की संभावना है। वहीं, 33 से ज्यादा प्रस्तावों पर मंथन के बाद हरी झंडी मिल सकती है। शनिवार को सदन की कार्यवाही समस्याएं उठाने तक ही सीमित रही थी। अब दूसरी बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


धार्मिक स्थलों में लाउड स्पीकर हटाने की मांग के लिए वार्ड तीन के पार्षद नरोत्तम सिंह प्रस्ताव लाएंगे। उनके अनुसार सुबह, शाम और रात को ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। सर्वोच्च न्यालालय ने भी अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए सभी प्रदेशों की सरकारों को निर्देश दिए हैं। हाउस में पार्षदों की राय के बाद मंजूरी दी जाएगी। पुलों से कूद आत्महत्याआें के मामलों को रोकने के लिए डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पवन सिंह और पार्षद रितू चौधरी तवी नदी के किनारे फेंसिंग लगाने का प्रस्ताव लाएंगे। हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष की ओर से तवी नदी के जल स्तर को बढ़ाने और चिनाब का पानी नदी में डालने पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इससे शहर में पेयजल किल्लत का हल हो सकेगा।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए कार्रवाई की उठेगी मांग
सोशल जस्टिस्ट कमेटी के चेयरमैन अजय गुप्ता की ओर से वार्डों में लगे अवैध होर्ल्डिंग को हटाने की मांग की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने पर प्रस्ताव पेश करेंगे। पार्षद जगदीश कुमार शर्मा वार्ड दो और तीन में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के अलावा वाटर सब टैंक और बूस्टर पंप की सुविधा देने की मांग पर प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीत कुमार तवी नदी किनारे स्टील केबल मेश सुविधा देने, अनिल कुमार वेटरनरी यूनिवर्सिटी का विस्तारीकरण करने और इसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने पर प्रस्ताव लाएंगे। अनिता शर्मा की ओर से सफाई व्यवस्था में सुधार और जीत कुमार नए ट्यूबवेल की जरूरत पर प्रस्ताव लाएंगे। प्रमोद कपाही राजेंद्र पार्क कनाल रोड में मरम्मत कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। पार्षद राजेंद्र शर्मा अवैध कालोनियों को नियमित करने, पार्षद भानू महाजन वार्ड 21 में पानी का सर्वे करवाने, पार्षद अनु बाली बिना राशन कार्ड वाले उपभोक्ताओं को पेयजल जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने और यश पाल शर्मा बिजली के खंभों को बदलने की मांग उठाएंगे।


वार्ड 47 में डिस्पेेंसरी खोलने की भी होगी मांग
राजेंद्र सिंह जमवाल ठेकेदारों को काम पूरा करने के बाद मलबा उठाने का प्रमाण पत्र देने, इंद्र सिंह सूदन लंडोई नाले का काम शुरू करवाने, शारदा कुमारी वार्ड 47 में डिस्पेंसरी खोलने, शाम लाल बाहु फोर्ट में पेयजल किल्लत को दूर करने, प्रीत्तम सिंह नहर के किनारों का सौंदर्यीकरण करने, मोहिंद्र कुमार डेलीवेजरों, अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने, तृप्ता देवी लोअर रूप नगर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का नाम महाराजा हरि सिंह नगर रखने पर प्रस्ताव लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed