फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, पेयजल किल्लत पर गरमाया सदन

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और पानी की किल्लत से संबंधित मामलों पर जनरल हाउस का माहौल दिनभर गरमाया रहा। पांच माह बाद हुई हाउस की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसके साथ ही नाले-नालियों और सीवरेज का काम तेज गति से नहीं होने पर नगर निगम ने अपना विंग बनाने का प्रस्ताव पारित कर सचिवालय भेजा है। अब मंगलवार को फिर हाउस सत्र होगा, जिसमें कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। साथ ही पार्षदों के विकास कार्यों से संबंधित सवालों के जवाब भी देंगे।
विज्ञापन

पांच माह बाद शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे जनरल हाउस का सत्र शुरू हुआ, जिसका संचालन मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और निगम आयुक्त राहुल यादव ने किया। सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही पार्षदों ने शहर में बिजली बिलों में बढ़ोतरी के मसले को जोरशोर से उठाया। हालांकि पार्षद यशपाल ने बिजली ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने की राय दी। साथ ही ढह रहे खंभों की सुध लेने को कहा। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरों के माध्यम से बिजली चोरी पर तीखा प्रहार किया। वार्ड 28 के पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है। जम्मू संभाग में 18 तो कश्मीर घाटी में 12 फीसद बढ़ोतरी होगी। यह गलत है। गरीब कहां से बिजली के बिल अदा करेंगे। इस पर मेयर ने एक सामान बिलों की बढ़ोतरी के लिए सिफारिश करने की बात कही। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अभी बढ़ोतरी होना तय नहीं है। अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बिजली की समस्या का निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद पार्षद जीत राम अंग्राल, रशपाल और रेखा मन्हास ने भी वार्डों में पेश आ रही बिजली की समस्या से अवगत करवाया। पार्षदों ने बताया कि लोड़ बढ़ने से केबल जल रही हैं। इससे बिजली कई घंटे गुल हो रही है। समस्या से निजात दिलाई जाए। अच्छी गुणवत्ता वाली केबल डाली जाए। खंभों से बिजली के तारों के जंजाल को हटाया जाए। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि पानी की आपूर्ति के समय बिजली कटौती नहीं हो रही है। सुबह छह से दस बजे तक बिजली सुचारु रूप से मुहैया करवाई जा रही है। खराब खंभों को हटाया जा रहा है। नए लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में काम को पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने पर काम तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की किल्लत पर भी रही गहमागहमी
जनरल हाउस की बैठक में पानी किल्लत पर भी खूब गहमागहमी रही। पार्षदों ने बताया कि हर साल पानी की किल्लत पेश आती है, जिसका अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया रहा है। पानी आपूर्ति के समय बिजली गुल हो जाती है। इस पर जलशक्ति विभाग से अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि शहर में पानी की रुटीन आपूर्ति हो रही है। जहां से भी शिकायतें आ रही हैं उनका समाधान किया जा रहा है। हालांकि पहले बिजली कटौती के कारण परेशानी थी। अब समाधान होने पर रुटीन में पानी छोड़ा जा रहा है।
हाउसिंग फारॅ आल बना सपना
हाउसिंग फॉर आल का सपना अब सपना बन कर ही रह गया है। केंद्र सरकार ने शहरी इलाकों में योजना को बंद कर दिया है। मगर, पार्षदों की ओर से अभी भी आवेदन लेकर हाउसिंग बोर्ड के पास जमा करवाए जा रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि यह योजना बंद हो गई है। पहले के कुछ मामले लंबित हैं। इस पर टाइटल ऑफ लैंड का मसला है। जमीन नाम पर नहीं है। इस कारण मामले लंबित चल रहे हैं। पार्षद शौकत अली, प्रो. युद्धवीर सिंह और घार सिंह चिब ने कहा कि इस बारे जानकारी देनी चाहिए थी। पार्षद जय दीप ने खाली प्लाटों को अलाट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खाली प्लाटों का हालबेहाल है। इसका आवंटन लोगों को नहीं हो पाया है। लैंड ऑफ टाइटल के कारण कॉलोनियां नियमित नहीं हो पा रही हैं।
शहर में कचरे की समस्या का होगा समाधान
शहर में कचरे की समस्या का समाधान किया जा रहा है। बंधुरख में कचरा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह जानकारी मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें। पानी की बेहतर सुविधा दी जा रही है। अब छह की जगह दस फीडर हो गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। शहर में पार्किंग स्थलों की पहचान कर जाम की समस्या से निजात दिलाई गई है। नगर निगम अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है। कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को तवी फ्रंट की सुविधा मिलेगी। पुलों को सजाया गया है। इसी तरह अब शहर में समस्याओं का निदान किया जाएगा। रास्तों की हालत भी सुधारी जाएगी।

वार्ड 53 में बिना पूछे ही लगा दिए जंगले
वार्ड 53 की पार्षद ज्योति देवी ने कहा कि यूईईडी की ओर से बिना पूछे ही जंगले लगा दिए हैं। इस पर किसी से भी राय नहीं ली और न ही पार्षद को अवगत करवाया गया। वार्ड में कौन काम करवा रहा है, जिसकी कोई जानकारी ही नहीं होती। इस पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि आगे से जानकारी दी जाएगी। पार्षद पप्पू चौधरी और शारदा ने बरसाती नालों से संबंधित मुद्दों को उठाते हुए नालों पर काम करवाने की मांग की। पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि नालों का सर्वे करवाया जाए। साथ ही जहां पर अतिक्रमण है उसे हटाया जाए। स्मार्ट सिटी में अब नालों की हालत में सुधार किया जाए। शहर में 61 हजार के करीब लाइटें लगाने का दावा कंपनी कर रही है। अधिकांश वार्डों में जरूरत के हिसाब से लाइटें नहीं लग पाई हैं। इस पर जांच होनी चाहिए। पार्षद भानू महाजन ने पार्किंग समस्या का समाधान करने के लिए कहा। मेयर ने कहा कि समस्याओं का निदान किया जाएगा। इसके अलावा पवन शर्मा ने राशन कार्ड में नाम दर्ज करने, पेंशन और बिजली-पानी समेत अन्य मामलों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed