{"_id":"60b3f1178ebc3e01963b65b8","slug":"nagar-nigam-development-facilities-jammu-news-jammu-city-news-jmu236306540","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन काम की मंजूरी दे रहा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन काम की मंजूरी दे रहा नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम अब ऑनलाइन ही कामों की परमिशन दे रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मेयर, पार्षद व नगर निगम के अन्य अधिकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिये लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मौजूदा समय में ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लोग नहीं उठा पा रहे। कहीं पर औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रहीं। कहीं विभागीय कार्रवाई में पेंच फंस रहा है। अब ऑनलाइन प्रक्रिया में नगर निगम ने सुधार किया है। निगम की वेबसाइट पर जाकर सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इन दिनों कोविड कर्फ्यू चल रहा है। नगर निगम कार्यालय में कई विंगों में पूरी तरह से काम नहीं हो पा रहा। ऐसे में ऑनलाइन परमिशन घर बैठे ही लोग हासिल कर सकते हैं।
इन सेवाओं की ऑनलाइन मिलेगी सुविधा
नगर निगम ने पहले ही 13 सेवाओं को ऑनलाइन किया है। लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, भवन बनाने की परमिशन, रोड कटिंग, फीस जमा करना, किराये समेत अन्य कामों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। तीन से चार दिन के अंदर प्रमाणपत्र बनकर साइट से अपलोड किया जा सकता है।
--------
फरवरी से मई तक मिले 45 सौ आवेदन
त्रुटियां होने से एक हजार ही जारी हुए
फरवरी से मई तक ऑनलाइन सेवा के लिए 45 सौ लोगों ने आवेदन किया था। इसमें एक हजार को ही प्रमाणपत्र जारी हुए। इसमें आधे से ज्यादा आवेदनों पर गौर नहीं हो पाया। आवेदन में त्रुटियां थीं। अब नए सिरे से आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
----------
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए विशेष
तौर पर किया जा रहा जागरूक
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। कार्यालय से प्रमाणपत्र लेने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं। दूर-दूर से लोग प्रमाणपत्र लेने आते हैं। नगर निगम के अनुसार पहले आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर इसे सबमिट करना होगा।
--------
लोग ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें। मौजूदा समय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का विंग बंद है। ऐसे में ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। घर बैठे ही सुविधा का लाभ लोग उठाएं। समय बचेगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम