फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar kirtan yatra

जो बोले से निहाल... से गूंजा शहर

विज्ञापन
nagar kirtan yatra
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसकी अगवाई पंज प्यारों ने की, जिसमें काफी संख्या सिख समुदाय के लोगों सहित संगत ने हिस्सा लिया। जगह-जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत करने के साथ ही संगत ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा शहर जो बोल सो निहाल के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चांद नगर गुरुद्वारा से नानक नगर तक निकला गया। सुबह 10 बजे पंज प्यारों की अगवाई में ढोल नगाढ़ों के साथ निकला नगर कीर्तन चांद नगर गुरुद्वारे से होते हुए डोगरा चौक, बिक्रम चौक, पुलिस लाइन और गांधीनगर से होते हुए नानक नगर गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा शहर गुरु गोबिंद सिंह जी की भक्ति में लीन रहा। दिनभर गुरुबाणी और जो बोले सो निहाल के जयघोष से शहर गूंजता रहा। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। संगत ने नगर कीर्तन में हिस्सा लेकर गुरु का आशीर्वाद हासिल किया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नगर कीर्तन काफी विशाल था, जिसमें 15 छोड़े-बड़े वाहन शामिल थे। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था। नगर कीर्तन में कई रागी जत्थे भी शामिल हुईं। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया। नगर कीतर्न चांद नगर गुरुद्वारे से शुरू हो कर डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक, गांधीनगर, गोल मार्केट गुरुद्वारा सिंह सभा नानक नगर में शाम पांच बजे पहुंचा, जहां पुष्प वर्षा के साथ उसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का मिले दर्जा
नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने हाथों में बैनर ले रखे थे। जिन पर 1984 और 1989 में हुए नरसंहार की जांच के लिए एसआईटी का गठन और पंजाबी भाषा को अधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल चांद नगर गुरुद्वारे में मनाया जाएगा प्रकाशोत्सव
गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पांच जनवरी को चांद नगर गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया। इसके साथ ही विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। पांच जनवरी को सुबह दस बजे कार्यक्रम का आगाज होगा, जिसमें हजारों की संख्या में संगत गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन करेगी। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी रागी जत्थे हिस्सा लेकर गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed