फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nagar keertan in bishnah

Jammu News: जो बोले सो निहाल से गूंजा बिश्नाह क्षेत्र

विज्ञापन
Nagar keertan in bishnah
गांव मखनपुर के गुरुद्वारे से निकाला गया नगर कीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गांव मखनपुर के गुरुद्वारा साहिब से वीरवार को अरदास के बाद गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी और बैंड-बाजे के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता अश्विनी कुमार शर्मा, बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी, सरपंच दरविंदर सिंह, नायब सरपंच रजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, जगबीर सिंह, आदि ने भाग लिया।

नगर कीर्तन गांव मखनपुर, लसबाडा से होकर दयोली टिबा गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहीं, गतका पार्टी ने नगर कीर्तन में तलवारबाजी व विभिन्न हैरतअंगेज करतब किए। नगर कीर्तन में संगत ने गुरुवाणी गायन और जो बोले सो निहाल के जयघोष किए। इससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नगर कीर्तन में पंज प्यारों का जत्था जहां से गुजरता, उससे पहले ही श्रद्धालु झाड़ू-पानी से रास्ता साफ करते चलते रहे। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह खाने-पीने की वस्तुओं के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। आयोजकों ने नगर कीर्तन में गुरु के लंगर का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed