फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar hirtan in rs pura, jammu

सिंबल कैंप की और से रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

विज्ञापन
nagar hirtan in rs pura, jammu
नगर किर्तन के दौरान आगे चलते पंज प्यारे - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख नौजवान सभा सिंबल कैंप की तरफ से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जो वार्ड-चार से शुरू हुआ और टाली मोड़, मीरां साहिब, बृजनगर, गोंविदपुरा से होते हुए इंदिरा नगर स्थित गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे, जबकि उनके पीछे फूलों से सजी पालकी चल रही थी। यहां लोगों ने माथा टेका और गुरुजी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में शामिल रागियों ने गुरुवाणी से गुरु गोबिंद सिंह जी का गुणगान किया तथा हजारों की संख्या में मौजूद संगत से गुरुजी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर लोगों की सेवा करने का उपदेश दिया। गतका पार्टी में शामिल युवाओं ने हैरान करने वाले करतब दिखा लोगों को मंत्रमुग्ध किया। नगर कीर्तन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतका पार्टी भी शामिल हुई। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। महंत मनजीत सिंह भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन में शामिल संगत के कई लिए कई सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक पार्टियों द्वारा कई पदार्थों के स्टाल लगाकर लोगों को जलपान कराया। कई स्थानों पर लोगों ने नगर कीर्तन में आगे चल रहे पंज प्यारों के गले में फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार, भाजपा नेता देवराज शर्मा, सिख यूनिटी फोरम के राज्य महासचिव बलबीर सिंह अजी, युवा कांग्रेस नेता सरदार खुशवंत सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंडित पवन रैना, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नत्थू, सरपंच रविंद्र सिंह सहित आदि लोगों ने भी नगर कीर्तन में शामिल होकर संगत को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की मुबारकबाद दी। नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारों को सरोपा भेंट करके सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed