{"_id":"5dd9843d8ebc3e550265a54e","slug":"nafed-fails-to-support-kashmir-farmers-demands-special-package-from-agriculture-minister-kakaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेफेड कश्मीर के किसानों को सहारा देने में विफल, कृषि मंत्री से विशेष पैकेज की उठाएंगे मांग: काकाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेफेड कश्मीर के किसानों को सहारा देने में विफल, कृषि मंत्री से विशेष पैकेज की उठाएंगे मांग: काकाजी
Sun, 24 Nov 2019 12:40 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ (आरकेएमएम) के अध्यक्ष काकाजी अभिमन्यु ने कहा कि नेफेड यहां के किसानों को सहारा देने में पूरी तरह विफल रहा है। नेफेड ने इन तीन महीनों में बिगड़े हालातों के दौरान सिर्फ तीन सौ ट्रक ही सेब खरीदे हैं। सेबों का दाम भी तीन सौ रुपये प्रति पेटी से भी कम मिला है। नेफेड का जो दावा है कि उसने कश्मीर के हर घर में जाकर सेब खरीदे, वह सरासर गलत है।
पिछले एक सप्ताह तक कश्मीर में हालातों का जायजा लेने के बाद शनिवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में काकाजी अभिमन्यु ने कहा कि कश्मीर से औसतन एक लाख 20 हजार ट्रक जाते हैं। इसके से केवल 309 ट्रक ही नेफेड ने खरीद हैं। उन्होंने कहा कि यहां से वह किसानों का एक डेलीगेशन दिल्ली लेकर जाएंगे।
यहां कृषि मंत्री से मुलाकात कर किसानों के नुकसान की चर्चा करेंगे। इसमें किसानों को जल्द मुआवजा दिलवाने की मांग करेंगे। अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की मांग करते हुए उनसे यहां के किसानों के लिए विशेष पैकेज की मांग करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का किसान सबसे ज्यादा प्रताड़ित और शोषित
काकाजी ने कहा कि भारत में अगर कहीं का किसान सबसे ज़्यादा प्रताड़ित या शोषित है तो वो जम्मू कश्मीर का किसान है। कहा कि यहां एक कानून है कि जब तक कोई दो सरकारी कर्मचारी किसान की गारंटी न दें तब तक उसे किसी प्रकार का लोन नहीं मिलता। जबकि अन्य राज्यों में कहीं भी ऐसा कानून नहीं है।