{"_id":"6307dd3aa8a1860982625d7e","slug":"musical-light-show-jammu-city-news-jmu266684468","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाम के साथ दिन को भी लुभाएगा म्यूजिकल फाउंटेन, देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शाम के साथ दिन को भी लुभाएगा म्यूजिकल फाउंटेन, देना होगा शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाग-ए-बाहू स्थित प्रतिष्ठित म्यूजिकल वाटर फाउंटेन साउंड एंड लाइट शो परियोजना को आउटसोर्स किया जा रहा है। सायंकाल में होने वाले दो लेजर शो के साथ ही अब दिन में भी अन्य गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सितंबर में शहरवासियों और पर्यटकों को दिन में सांस्कृतिक गतिविधियां, स्थानीय गायकों की आवाज आदि गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसे हैपनिंग स्थल के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सुविधा के लिए अब लोगों और पर्यटको को शुल्क देना पड़ेगा, जिसकी दरें जल्द निर्धारित की जा सकती हैं।
म्यूजिकल वाटर फाउंटेन साउंड एंड लाइट शो को फरवरी में शुरू किया गया था। वर्तमान में सायंकाल में सिर्फ दो ही 25 से 30 मिनट के लेजर शो हो रहे हैं, जबकि दिनभर अन्य कोई गतिविधि नहीं होती है। इस शो में दर्शकों को डुग्गर संस्कृति और जम्मू संभाग के इतिहास से जोड़ा जाता है। लोगों की मांग और आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए फाउंटेन स्थल पर दिन में अन्य गतिविधियां शुरू की जाएंगी। साथ ही बैठने की क्षमता को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। म्यूजिकल फाउंटेन के पास ही फिश एक्वेरियम और ऐतिहासिक बाबे वाली माता का मंदिर स्थित है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आमद बढ़ाने के लिए नई गतिविधियों को शुरू किया जा रहा है।
म्यूजिकल वाटर फाउंटेन साउंड एंड लाइट शो को अगले 10 से 15 साल के लिए आउटसोर्स करने की योजना है, ताकि लंबे समय पर इसका बेहतर रखरखाव होने के साथ लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। फाउंटेन पर जल्द ही एक जनसेट स्थापित किया जाएगा, ताकि बिजली की नियमित आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
- विवेकानंद राय, निदेशक, पर्यटन