फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mushroom can grows money

Jammu News: जम्मू में अन्य राज्य कर रहे मशरूम की आपूर्ति, स्थानीय किसान खेती कर कमाएं मोटा लाभ

विज्ञापन
Mushroom can grows money
अरनिया ब्लॉक की पंचायत चंगिया में दूसरे दिन जारी रहा किसान संपर्क अभियान
विज्ञापन

विभिन्न विभागों ने 20 लोगों को किया पंजीकृत, मशरूम उगाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंचायत चंगिया में चल रहे किसान संपर्क अभियान के दूसरे दिन अलग-अलग विभागों ने 20 लोगों को पंजीकृत किया। इस मौके पर लोगों ने इच्छानुसार सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के लिए अपना नाम पंजीकृत करवाया। इस दौरान किसानों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि जम्मू में मशरूम अन्य राज्यों से आ रहा है। इसे यहां उगाकर किसान मोटा लाभ कमा सकते हैं।
कृषि विभाग के अधिकारी अनिल कुमार ने लोगों को बताया गया कि मशरूम की खेती के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिसमें मशरूम की खेती से संबंधित पांच प्रकार के कार्य हैं। इसमें एक तो सीधा मशरूम की खेती कर सकते हैं, जिसमें मौसमी खेती और 12 महीने मशरूम की खेती की जा सकती है। दूसरा मशरूम की खेती के लिए तैयार किया जाने वाला भूसा किसान बड़े पैमाने पर तैयार करे सकते हैं, और बाद में उसे अच्छे दामों में बेच सकते हैं। तीसरा मशरूम का बीज तैयार कर सकते हैं। उसके अलावा मशरूम से संबंधित अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मशरूम की किल्लत जम्मू-कश्मीर में निरंतर बढ़ती जा रही है। इसके चलते मशरूम की खेती में काफी ज्यादा लाभ देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 7 से 8 टन मशरूम रोजाना अन्य राज्यों से जम्मू में आती है। इसलिए, मशरूम की खेती पर सरकार काफी ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवा रही है। ग्रामीणों को इस योजनाओं से जुड़कर अच्छा खासा मुनाफा कमाना चाहिए। मौके पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर जफर इकबाल, सरपंच कुसुमलता, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed