फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mushaira news

अभिनव थिएटर में ऑल इंडिया मुशायरा : मेरे साथ रूह का तकाजा है, मैं इश्क के कर्जे उठा नहीं सकता...

विज्ञापन
mushaira news
जम्मू। मैं तेरे पास खाली हाथ आ नहीं सकता, मैं इश्क के कर्जे उठा नहीं सकता, मेरे साथ अपनी रूह का तकाजा भी है, मैं दोनों हाथों से दुनिया कमा नहीं सकता... मशहूर शायर असरार चंदेरी के इस शेर जैसी कई पेशकश ने अभिनव थिएटर में बुधवार की शाम को यादगार बना दिया। गणतंत्र दिवस पर ऑल इंडिया मुशायरा चल रहा था। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर देर शाम तक मुशायरे में डटे रहे। जैसे-जैसे शाम ढली, सुनने वालों का काफिला बढ़ता रहा।
विज्ञापन

बारामुला से आए डॉ. अहमद मंजूर ने दास्तां इश्क की सुनाते हुए, इश्क बहते हैं मुस्कुराते हुए, अपनी पहचान ही गंवा बैठे, इक किरदार को निभाते हुए...लाइनों के जरिये इश्क के दर्द को बयां किया। उन्होंने बेगुनाही ने खुदकुशी कर ली, वो तमाशा हुआ अदालत में...के जरिये भी तालियां बटोरीं। ज्योति आजाद ने दिल इस तरह दिल का तलबगार हुआ जाता है, हिज्र से भी प्यार हुआ जाता है...पेशकश के जरिये अपने दिल की बात बयां की। प्रीतपाल सिंह बेताब ने कभी तो हम वो देखते हैं, जो कहीं नहीं होता...के जरिये ख्वाब और हकीकत के बीच के फासले को शब्द दिए।
विज्ञापन

परवेज गुलशन ने पत्थर पे चोट पड़ती है फूलों के वार से, तरतीब पा रहा हूं इसी इंतशार में...के जरिये मोहब्बत करने वालों की हालत बयां की। शायर इमरान फैज ने इश्क के खेल में जब कुछ भी न बचा, होश तब जाके ठिकाने लगे, चोर नहीं दिल में तो बताओ जरा, तुम हमसे क्यूं नजरें चुराने लगे...सुनाकर तालियां बटोरीं। मोहन मुंतजिर ने सूर्य बनो कुछ रातों का जुगनू बनने से क्या होगा, भंवरे बनिए फूलों की खुशबू बनने से क्या होगा, लैलाओं के चक्कर में मजनूं बनने से क्या होगा... और यार मोहब्बत न करते तो हम भी कलेक्टर बन जाते...की पेशकश पर तालियां पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्दू की बात को दबाने की कोशिश होती है...
असरार चंदेरी अपने अशरार पढ़ने के लिए खड़े हुए तो माइक में गड़बड़ हुई। तभी मंच से आवाज आई उर्दू की बात होती है तो दबाने की कोशिश होती है। इस पर असरार बोले, लेकिन उर्दू को दबाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed