{"_id":"627431b3b87eb47e81560683","slug":"murder-reasi-news-jmu259209569","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंती से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंती से की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला के कोटली के मोड़ा चंजूर इलाके में भूमि विवाद के चलते हुए छोटे भाई ने बड़े भाई की गैंती मार कर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच काफी समय से भूमि विवाद के चलते झगड़ा होता रहता था। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को प्रेमनाथ व बिशन नाथ दोनों पुत्र बालकू के बीच भूमि विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। बाद में बात हाथापाई पर आ गई। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान बिशन नाथ ने पास में पड़ी गैंती को उठाकर प्रेमनाथ के सिर पर मार दिया। गैंती लगने के बाद प्रेमनाथ गिर गया।
इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायल प्रेमनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमनाथ को मृत घोषित कर दिया। प्रेमनाथ के पुत्र दीवान चंद और पुरषोत्तम ने बताया कि उनके पिता पर चाचा ने गैंती से हमला किया, जिससे उनके पिता के सिर में चोट लगी और बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि भूमि विवाद, बाथरूम बनाने और खेतों में गोबर फेंके जाने पर आए दिन विवाद होता था। वीरवार को भी लाठी व डंडों से उनपर हमला किया गया। बाद में उन पर गैंती से प्रहार किया गया।
पुलिस अधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच करने में में जुटी हुई है कि गैंती से वार किसने किया था। बिशन नाथ का एक पुत्र भी घायल हुआ है, जो अस्पताल में भर्ती है।