{"_id":"6187d20ce0669e688c57ce9f","slug":"murder-jammu-followup-jammu-city-news-jmu24732353","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दोहरे हत्याकांड में घायल बाबर चौधरी की भी मौत, पुलिस कर्मियों ने मारी थी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दोहरे हत्याकांड में घायल बाबर चौधरी की भी मौत, पुलिस कर्मियों ने मारी थी गोलियां
Sun, 07 Nov 2021 06:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jammu double murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के अरनिया के चक हरनी में शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड में घायल बाबर चौधरी की भी जीएमसी में मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, तीसरे दिन भी आरोपी पुलिस कर्मियों को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एके-47 भी बरामद नहीं हुई है।
इसे से पढ़ें: पुलिसकर्मी ने की फायरिंग, दो की मौत और दो घायल
हत्याकांड में घायल हुए बाबर चौधरी की रविवार को जीएमसी में मौत हो गई है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार को हुई बारदात में आरिफ और साबर की मौके पर ही मौत हो गई थी। चौथे घायल प्रवीन का ईलाज जारी है। उधर, आरोपी पुलिस कर्मी 72 घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए हैं। हालांकि उनकी धड़पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
इसे से पढ़ें: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग
प्रदेश की सीमाएं सील करने के बाद जगह-जगह दबिश दी जा रही है। अभी तक वारदात में इस्तेमाल की गई एके-47 भी बरामद नहीं हुई है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि आरोपी फरार हैं, जिनकी धड़पकड़ के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस के आईआरपी कर्मी भूपेंद्र सिंह निवासी चक मोहम्मद यार ने सर्विस राइफल से चार लोगों बाबर चौधरी, साबर खान, चचेरे भाई आरिफ और दोस्त प्रवीन पर गोलीबारी की थी। फायरिंग के समय भूपेंद्र के साथ उसका दोस्त सादिक अली निवासी सलैड़ कोठे भी था। गांव में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।