{"_id":"611ad8cf8ebc3e041261788b","slug":"murder-jammu-city-news-jmu241683622","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। दोमाना के अकलपुर इलाके में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या से सनसनी मच गई। हमलावरों ने पहले अपनी गाड़ी से स्कूटी सवार दो लोगाें को टक्कर मारी। नीचे गिरे तो उन पर गाड़ी चढ़ा दी। स्कूटी सवार एक बच निकला लेकिन हमलावर दूसरे स्कूटी सवार पर तेजधार हथियार से टूट पड़े। जीएमसी जम्मू लाए जाने पर इस घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में छापे मार रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम दीपक सिंह और जसविंदर सिंह उर्फ पुट्टू मुट्ठी से अपनी स्कूटी (जेके02बीजे-5660) से घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में स्कूटी सवार दोनों का रास्ते में इंतजार कर रहे विशु सिंह निवासी घौ मन्हासा ने अपनी गाड़ी से स्कूटी को टक्कर दे मारी। पुलिस सूत्रों के अनुसार टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गए। स्कूटी गिरते देख हमलावर ने अपनी गाड़ी घायलाें पर चढ़ा दी। उसके बाद गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावर तेजधार हथियार लेकर नीचे गिरे दोनों लोगों पर टूट पड़े। जसविंदर सिंह किसी तरह से जान बचा कर भाग निकला, लेकिन दीपक सिंह इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं दीपक और जसविंदर को जीएमसी जम्मू लाया गया। जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। दोमाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापे मारने शुरू कर दिए। मौके पर पहुंचे एसएसपी जम्मू चंदन कोहली, एसपी जम्मू ग्रामीण संजय शर्मा, एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल, दोमाना पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा ने अकलपुर में पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
प्राइवेट सेक्टर में काम करता था दीपक
पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी घो मन्हासा मढ़ के रूप में हुई है। दीपक प्राइवेट सेक्टर में काम करता था। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कारवाई है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के हवाले किया जाएगा।