{"_id":"5f481aa18ebc3e6d02509886","slug":"murder-jammu-city-news-jmu2174046143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने रॉड मारकर पत्नी की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने रॉड मारकर पत्नी की हत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अलोरा में महिला की रॉड से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की है। आरोप पति पर लगा है। आरोपी रिटायर्ड सैन्यकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया है। मृतका रमा सुहांजन अलोरा की रहने वाली थी। आरोप है कि पति नागर मल ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार नागर मल का अपनी पत्नी रमा से अकसर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बुधवार देर रात भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्साए नागर मल ने लोहे की राड से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। घटना के वक्त बेटा और बेटी सोए हुए थे। चीख सुनकर दोनों उठ गए और मां को खून से लथपथ देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
हत्या का कारण पारिवारिक कलह
एसएचओ निशांत गुप्ता का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पति समेत अन्य से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मृतक के दो बच्चे हैं। बेटी और बेटा सातवीं एवं आठवीं में पढ़ते हैं। झगड़े की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला का पति सेना का रिटायर कर्मी है।