फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murder, crime news

जम्मू कश्मीर: वीडीजी ससुर ने सैन्य कर्मी दामाद की गोली मार कर की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sun, 12 May 2024 05:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2024 05:40 AM IST
सार

वीडीजी सदस्य ससुर ने अपनी थ्री नॉट थ्री राइफल से सैन्य कर्मी दामाद की गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं, बीचबचाव करने पहुंचे दामाद के भाई को भी गोली मार कर घायल कर दिया है।

विज्ञापन
murder, crime news
महिला की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी जिला मुख्यालय क्षेत्र में शनिवार को विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्य ससुर ने अपनी थ्री नॉट थ्री राइफल से सैन्य कर्मी दामाद की गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं, बीचबचाव करने पहुंचे दामाद के भाई को भी गोली मार कर घायल कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने राइफल को बरामद कर लिया है। यह मामला रियासी के कैंबल डंगा का है। मृतक की पहचान अमित सिंह (32) पुत्र केवल सिंह निवासी साई लांझन के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह कैंबल डंगा रियासी में परिवार सहित रहता था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह वीडीजी सदस्य ससुर दौलत राम निवासी पनासा उसके घर पहुंचा और जोर से आवाज लगा कर बाहर बुलाया। अमित सिंह जैसे ही बाहर आया तो ससुर ने अपनी थ्री नॉट थ्री राइफल से गोली मार दी। गोली अमित की छाती के बाई तरफ लगी और वह जमीन पर गिर गया। अमित सिंह का छोटा भाई अमीर बीचबचाव के लिए बाहर आया लेकिन दौलत राम ने उस पर भी गोली चला दी जो छूते हुए निकल गई। अमीर ने दौलत राम को पकड़ना चाहा और दोनों में हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


इसी बीच दौलत राम वहां से भाग गया। घायल अमित सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। मौके पर मृतक के रिश्तेदार और परिजन काफी तादाद में उपस्थित रहे। मृतक के दोनों भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मुख्य आरोपी दौलत राम को गिरफ्तार करने के साथ ही राइफल बरामद कर लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।मृतक के भाई अमीर ने बताया कि ससुर दौलत राम के साथ कुछ और लोग भी थे जो घर से कुछ दूरी पर एक गाड़ी में बैठे हुए थे। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गए। उसने पुलिस से अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज व गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed