फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   murder

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के बिलावर तेरड़ा में सात साल के मासूम की हत्या, नाले से बरामद हुआ शव

Tue, 22 Oct 2019 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
murder
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के बिलावर रूरल पंचायत के वार्ड नौ तेरड़ा में सोमवार देर शाम एक सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले से खून से लथपथ अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान कमल किशोर पुत्र वेली राम निवासी तेरड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल में रखवा दिया है। इसका पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर शाम सात बजे के करीब जब बच्चा घर में नहीं मिला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वहीं, जानकारी नहीं मिलने पर सरपंच को सूचित किया। बाद में बच्चे का शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले से खून से लथपथ अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, संदेह के आधार पर उसी वार्ड के दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी पहचान संतोष पत्नी गुड्डू और गुड्डू पुत्र किरपू राम के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद के अनुसार बच्चे के सिर पर किसी चीज से हमला करने के निशान हैं और गला घोंटने का संदेह जताया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed