फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municiple commeti

नगर निगम ने सैनिक कालोनी में अवैध ढांचे को किया सील

विज्ञापन
municiple commeti
नगर निगम की टीम सैनिक कालोनी में सीमेंट स्टोर सील करती हुई।
जम्मू। नगर निगम प्रवर्तन स्टाफ ने सैनिक कालोनी में अवैध रूप से पूर्व निर्मित एक ढांचे को सील कर दिया। निगम ने जेएंडके कंट्रोल आफ बिल्डिंग आपरेशन एक्ट-1998 के सेक्शन 8(1) के तहत यह कार्रवाई की। सैनिक कालोनी नेशनल हाईवे के साथ बनी इमारत में सीमेंट का स्टोर था। नगर निगम आयुक्त के आदेश पर उप आयुक्त की मौजूदगी में ढांचा सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सैनिक कालोनी के एक्सटेंशन-ए, किसान मिल के पास पहले से बने ढांचे को हरनाम सिंह संचालित करता था। इस ढांचे का निर्माण नगर निगम की मंजूरी के बिना किया गया। इसके कारण पर्यावरण और यातायात की समस्या होती थी। इसको लेकर आम लोगों की तरफ से भी शिकायत की गई। निगम ने शहरवासियों को किसी की इमारत का निर्माण करने से पहले निगम से अनुमित लेने को कहा।
विज्ञापन

शहर में गंदगी फैलाने वालों पर निगम ने ठोंका जुर्माना
जम्मू। नगर निगम ने शहर में सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाया है। वीरवार को निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सलीम खान के नेतृत्व में लोअर गुम्मट, ज्यूल, केसी मोड़, बख्शी नगर में निरीक्षण किया गया। इस दौरान खुले में शौच, पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल और सड़क पर थूकने वालों पर 1500 रुपये का जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगम ने वर्तमान समय तक 22100 रुपये का जुर्माना किया है। इस दौरान निगम की टीम ने लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलना के प्रति जागरूक किया। निगम के क्षेत्र में आने वाले इलाकों में बनी झुग्गियों में सबसे अधिक लोग खुले में शौच करते पाए जा रहे हैं। इसके चलते निगम ने जिस प्लाट पर झुग्गी बनी है उसके मालिक को उक्त स्थान पर शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान निगम की टीम ने पॉलीथिन बैग के स्थान पर कपड़े के थैले में सामान लेने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed