फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipal election preparation got active in kathua jammu kashmir

J&K: निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी, कठुआ से पांच आपत्तियां व सुझाव

Tue, 28 Aug 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Aug 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
municipal election preparation got active in kathua jammu kashmir
नगर निकाय चुनाव
निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं। रिजर्वेशन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दिए गए 27 अगस्त तक के समय में कठुआ से पांच आपत्तियां और सुझाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मिले हैं।
विज्ञापन


कठुआ नगर परिषद के वार्ड-16 को लेकर दो आपत्तियां सामने आई हैं। दूसरी तरफ वार्ड-12 को लेकर एक आपत्ति सामने आई। बसोहली नगर कमेटी के वार्ड-13 और 12 को लेकर आपत्तियां और सुझाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्राप्त हुई हैं। हालांकि परोल, लखनपुर, बिलावर और हीरानगर नगर कमेटियों को लेकर कोई भी आपत्ति और सुझाव तय समयावधि में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को हासिल नहीं हो पाए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला उपायुक्त कठुआ को इन आपत्तियों की जांच करने और रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ नगर परिषद के वार्ड-16 से दर्ज आपत्ति में कहा गया है कि पिछले निकाय चुनाव में आरक्षित वार्ड सात की तर्ज पर वार्ड-16 को भी केवल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। जबकि वर्तमान में यह वार्ड अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। इसी तरह से एक अन्य आपत्ति में वार्ड-16 को रोटेशन के हिसाब से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने का सुझाव दिया गया है। शहर के वार्ड-12 को महिला अनुसूचित उम्मीदवार के लिए आरक्षित करने पर एक अन्य आपत्ति में वर्ष 2013 और 2016 की नोटिफिकेशन का हवाला देकर इसे अनारक्षित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बसोहली के वार्ड-12 के लोगों ने सुझाव दिया है कि वार्ड में अनुसूचित जाति के मात्र दस फीसदी वोटर हैं, जबकि वार्ड-13 में अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में वार्ड-12 की जगह वार्ड-13 को आरक्षित किया जाना चाहिए। इसी तरह से वार्ड-13 के लोगों ने भी उस वार्ड में अनुसूचित जाति के वोटर अधिक होने का हवाला देकर आरक्षित किए जाने का सुझाव दिया है। 

जिला उप चुनाव अधिकारी चांद किशोर ने बताया कि वार्डों के आरक्षण को लेकर जारी हुई नोटिफिकेशन में प्रति वार्ड आरक्षित और अनारक्षित वोटरों की आबादी का पैमाना लिया गया है। एक बार फिर जांच की जाएगी और यदि कहीं जरूरत पड़ी तो सुझाव पर जरूर अमल किया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार आरक्षित और अनारक्षित वार्डों की स्थिति

नगर परिषद कठुआ 
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर- 6, 10, 14, 16, 17  
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड- वार्ड नंबर 6 और 16  
ओपन केटेगरी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - 1, 4, 8, 12, 18   

नगर कमेटी हीरानगर  
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 2 और 6  
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 2  
ओपन केटेगरी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड -  वार्ड नंबर 1, 5, 9  

नगर कमेटी नगरी परोल  
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 3, 4, 5, 9, 12  
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 3 और 9  
ओपन केटेगरी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 1 और  7  

नगर कमेटी लखनपुर   
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 2  
ओपन केटेगरी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 1 और 5  

नगर कमेटी बिलावर  
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 2 और 11  
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 2  
ओपन केटेगरी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 1,5 और 8   

नगर कमेटी बसोहली  
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 8,11 और 12  
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 8  
ओपन केटेगरी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड - वार्ड नंबर 1,4 और 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed