फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Muncipal Corporation Commisionner Visit Various Wards

Jammu News: अतिक्रमण हटाने और नालों की हालत सुधारने के दिए निर्देश

विज्ञापन
Muncipal Corporation Commisionner Visit Various Wards
नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव वार्डों का दौरा करते हुए
- नगर निगम के आयुक्त ने किया कई वार्डों का दौरा, लोगों से की अपील-घरों से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके दें
विज्ञापन

- अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने व पोर्टल पर दर्ज शिकायतें तुरंत निपटाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम जम्मू (जेएमसी) के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने जम्मू दक्षिण के कई वार्डों का शुक्रवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने और तत्काल अतिक्रमण हटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों से घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर निगम सफाई कर्मियों को देने अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखें। उन्होंने अधिकारियों को नालों की हालत सुधारने और जेएमसी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का जल्द समाधान करने को कहा। वार्ड नंबर 49 छन्नी हिम्मत और वार्ड नंबर 53 और 54 त्रिकुटा नगर का दौरा करते हुए उन्होंने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना निगम का दायित्व है। जनता को बेहतर तरीके से सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए समर्पित वाहनों का उपयोग करने को कहा। नालों का निरीक्षण भी किया गया। कई जगहों पर दीवारें टूटी मिलीं, जिस पर उन्होंने इनकी मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 49 छन्नी रामा के दौरे के दौरान में उन्होंने विकास कार्य तेज गति से करवाने को कहा। वार्ड 50 छन्नी हिम्मत में आयुक्त ने सफाई कराने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वार्ड 54 में सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अंडरपास और नाले की सुरक्षा दीवार बनाने को कहा। इसके अतिरिक्त ओवरफ्लो पानी का समाधान करने को कहा।


त्रिकुटा नगर स्थित मोहल्ला वेलफेयर सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और इलाके की समस्याएं बताईं। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त अब्दुल सत्तार, लाल चंद, फिरदोस अहमद काजी, डा. विनोद शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed