फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

मंदिर के पास फेंका जा रहा है नगर का कचरा

विज्ञापन
muncipal commeti
अखनूर में मंदिर के पास डंप किया गया कचरा।
अखनूर। कस्बे में कचरा फेंकने के लिए स्थान निर्धारित है, लेकिन म्यूनिसिपल कमेटी और प्रशासन विफल है। तीन वर्ष के कार्यकाल में कमेटी कचरा फेंकने के स्थान तक का निर्धारण नहीं कर सकी है। कचरे को कस्बे के बीचोबीच बस अड्डा और राम मंदिर पूली वाले के पास जियो पोता घाट की मुख्य सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। जो आसपास के लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं कई दिन बाद कचरा नहीं उठाने पर वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ रही है। कस्बे का 60 टन कचरा यहां फेंका जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग चिनाब दरिया आते जाते हैं। जिन्हें वहां से गुजरते हुए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में राम मंदिर कमेटी सहित अन्य संगठनों ने प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से कई बार आग्रह भी किया। कस्बे की गंदगी यहां एकत्रित करने की बजाय अन्य जगह फेंकी जाए, जहां रिहायशी क्षेत्र न हो।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर पूली वाले कमेटी के प्रधान शिव सराफ ने बताया कि मेन रोड पर ही कमेटी कचरा फेंक रही है। मंदिर आने श्रद्धालुओं को बदबू का समाना करना पड़ रहा है। मंदिर में सुबह और दोपहर को भंडारा लगता है। मगर प्रशासन और कमेटी की तरफ से गंदगी के ढेर नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मंदिर के पास और बस अड्डा की बनी पार्किंग स्थल पर कमेटी कचरा डंप करती है। जिससे लोगों की परेशानियों बढ़ रही है। एसडीएम और म्यूनिसिपल कमेटी अधिकारियों को कई अवगत कराने के बावजूद भी डंप को शिफ्ट नहीं किया गया।

-डीएन अबरोल, पूर्व चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी
---
चिनाब दरिया के ऐतिहासिक जियो पोता घाट जाने वाले मार्ग और राम मंदिर के पास कमेटी द्वारा बनाया गए डंप को शिफ्ट करना चाहिए। पयर्टक इस रास्ते से आवजाही करते हैं। जो अखनूर के परिदृश्य देखते हैं।
-शिव महाजन, स्थानीय निवासी
------
कस्बे का कचरा डंप करने लिए तहसीलदार को भूमि चिह्नित करने का आग्रह किया गया है। जो शीघ्र ही भूमि मिलने पर शिफ्ट किया जाएगा।
-रजत अबरोल, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed