फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti sayeed critical but stable: AIIMS

सीएम मुफ्ती की हालत अभी भी गंभीर

Sun, 03 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 03 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
mufti sayeed critical but stable: AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।

विज्ञापन


चार दिनों से वे मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं और संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार एंटीबायोटिक्स दी जा रहीं हैं। रविवार को उनका हालचाल जानने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता एम्स पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान भी थे। रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी एम्स जाकर मुफ्ती के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नेताओं ने सांसद तथा मुख्यमंत्री की बेटी महबूबा मुफ्ती और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद को गले में संक्रमण और फीवर के बाद 24 दिसंबर को श्रीनगर से एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया था। वह तभी से आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने बुखार तथा गर्दन में दर्द की शिकायत की थी।


जांच के दौरान पता चला कि उनका ब्लड काउंट कम है तथा उनमें न्यूमोनिया और सेप्सिस के लक्षण भी पाए गए। प्लेटलेट काउंट कम होने के बाद उन्हें शुक्रवार रात से खून चढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed