फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti said srinagar will be developed like smart city

श्रीनगर स्मार्ट सिटी के रूप में होगी विकसित : मुफ्ती

Tue, 22 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 22 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
mufti said srinagar will be developed like smart city

राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने श्रीनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। श्रीनगर में टीआरसी जंक्शन के नजदीक ग्रेड सैपरेटर योजना का नींव पत्थर रखने पहुंचे सीएम ने जनसभा में कहा कि बाढ़ की विभीषिका देख चुके श्रीनगर को सरकार पूरी तवज्जो दे रही है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की योजना में श्रीनगर को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा। केंद्र से मिली आर्थिक पैकेज की ज्यादातर राशि श्रीनगर को हुए नुकसान की भरपाई के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पद्धति के तहत श्रीनगर के शहरी गरीबों के लिए हाउसिंग कालोनियां बनाने का निर्णय लिया है।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउनटाउन में कालोनियां बनेंगी, जो वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहा है। सीएम ने भारत पाकिस्तान के बीच वार्ता का दौर शुरू होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि दोनों मुल्कों के बीच साजगार माहौल ही सबसे बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन ऑफ कंट्रोल से लेकर इंटरनेशनल बार्डर पर दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने से शांति, व्यापार और तरक्की की राहें खुल सकती हैं।

इस अवसर पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अरब देशों में जिस प्रकार शांति के प्रतीक इसलाम का दुरुपयोग किया जा रहा है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

महबूबा ने कहा कि लोग इस्लाम के असल मतलब और मकसद को ही प्राथमिकता दें। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed