मुफ्ती ने दे दी नरेन्द्र मोदी को ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए पहल करने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि पाक से खराब रिश्ते का जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति और विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री से दूसरी मुलाकात में मुफ्ती ने गठबंधन एजेंडे के सभी बिंदुओं पर विस्तार से बातचीत की।
उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के राहत पैकेज के अलावा मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज की मांग पर भी जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सभी मांगों पर सार्थक प्रयास का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री 5 नवंबर को कश्मीर में बगलिहार पन बिजली प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन जम्मू-कश्मीर के लिए लगभग 90 हजार करोड़ के पैकेज का एलान कर सकते हैं।
उसी दिन बिहार में अंतिम चरण का मतदान है। यह पैकेज पांच से दस साल तक के लिए मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर उपहार होगा जिसमें पनबिजली प्रोजेक्ट शामिल होंगे।
पीएम ने न्यौता किया स्वीकार
पीएम ने कश्मीर दौरे का न्योता कुबूल कर लिया है। मुफ्ती ने पीएम से क्रास एलओसी ट्रेड और ट्रेवल, स्कील डेवलपमेंट और पीओके रिफ्यूजी के मुद्दे पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि विश्वास का माहौल बनाने के लिए एलओसी व्यापार और यात्रा में विस्तार एवं इसे सरल बनाने की जरूरत है। मुफ्ती ने कहा कि विकास के लिए एनएचपीसी द्वारा डुलहस्ती और उड़ी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की वापसी जरूरी है।
उन्होंने श्रीनगर से जेद्दा के लिए दुबई होते हुए फ्लाइट शुरू करने की जरूरत पर भी बल दिया। मुफ्ती ने कहा कि सेना से जमीन वापसी के बाद जम्मू के एयरपोर्ट का विस्तार किया जाना जरूरी हो गया है।
साथ ही श्रीनगर और लेह के बीच वायु सेवा को बढ़ाए जाने की भी जरूरत है। दौरे का न्योता कुबूल कर लिया है। मुफ्ती ने पीएम से क्रास एलओसी ट्रेड और ट्रेवल, स्कील डेवलपमेंट और पीओके रिफ्यूजी के मुद्दे पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि विश्वास का माहौल बनाने के लिए एलओसी व्यापार और यात्रा में विस्तार एवं इसे सरल बनाने की जरूरत है।
जम्मू और लददाख का विकास जरूरी
मुफ्ती ने कहा कि विकास के लिए एनएचपीसी द्वारा डुलहस्ती और उड़ी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की वापसी जरूरी है। उन्होंने श्रीनगर से जेद्दा के लिए दुबई होते हुए फ्लाइट शुरू करने की जरूरत पर भी बल दिया।
मुफ्ती ने कहा कि सेना से जमीन वापसी के बाद जम्मू के एयरपोर्ट का विस्तार किया जाना जरूरी हो गया है। साथ ही श्रीनगर और लेह के बीच वायु सेवा को बढ़ाए जाने की भी जरूरत है।
मुफ्ती ने कहा कि कारगिल के निचले हिस्से में खुरबथांग को सेना द्वारा खाली करने से उस क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी। जम्मू और लद्दाख के विकास पर भी मुफ्ती ने विस्तार से कार्ययोजना बताई।
शिक्षित बेरोजगारों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मुफ्ती ने कश्मीरी युवकों को केंद्र सरकार की एजेंसियों में रोजगार में प्राथमिकता देने की भी मांग की। उन्होंने शीत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की।
कहा, हैंडीक्राफ्ट के विकास से कश्मीर में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए उदार केंद्रीय मदद पर आभार प्रकट किया।