{"_id":"7cc0a81bbfc75d8e4cadadf3a3cb6442","slug":"mufti-praises-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने और 1100 करोड़ के राज्य आपदा कोष को जारी करने के अलावा 1000 करोड़ अतिरिक्त सहायता राशि जारी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य की पीडीपी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सराहना की है।
विज्ञापन
मुफ्ती की ओर से जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर रियासत के लोग कठिन समय से गुजर रहे हैं। ऐसे में पूरे देश को एकजुट होकर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि समय की जरूरत है कि प्रशासनिक मशीनरी के अलावा सेना, वायु सेना, नेवी और अन्य सुरक्षा बलों को भी प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत मुहैया करवाने के काम में लगाया जाए।
विज्ञापन