फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti mohammad sayeed controversial statement in pakistan newspapers

'पाक सहयोग' ने पाक में भी बटोरी सुर्खियां

Mon, 02 Mar 2015 02:48 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
mufti mohammad sayeed controversial statement in pakistan newspapers

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री के शपथ लेने की खबर को भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के अख़बारों ने फ्रंट पेज, संपादकीय और कार्टून के जरिए छापा है। भारत में नई दुनिया ने पहले पेज पर खबर लगाई, ‘मुख्यमंत्री बनते ही मुफ्ती के बदले सुर’।

विज्ञापन


अखबार ने लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पाकिस्तान, चरमपंथियों और अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस का आभार जताया। मुफ्ती के हवाले से अख़बार लिखता है कि उन्होंने कहा कि इनकी मदद के बगैर शांतिपूर्ण चुनाव नहीं हो सकता था।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत इस पर अपनी असहमति जता दी। उनसे साफ कहा कि वह अपने सहयोगी दल के नेता से इस मुद्दे पर इत्तेफाक नहीं रखती।

'पाकिस्तान का शुक्रिया'

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान पर ट्वीट कर कहा, 'भाजपा यह बताए कि इन चुनावों में सुरक्षा बलों और चुनाव आयोग के कर्मचारियों की क्या भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या भाजपा कार्यकर्ता भी पाकिस्तान को धन्यवाद कह रहे हैं?' हिंदुस्तान टाइम्स की खबर है कि भाजपा ने साफ किया कि राज्य पुलिस, सुरक्षा बलों और चुनाव आयोग की वजह से ही शांतिपूर्ण चुनाव हो सके।

ऐतिहासिक मौक़ा

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, सईद ने कहा कि कश्मीर अब तक के सभी प्रधान मंत्रियों के लिए समस्या रही है। इतिहास ने यह मौका दिया है कि इस स्थिति को बदला जाए।

अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ ने लिखा है कि साझा न्यूनतम कार्यक्रम पूरी तरह दोनों दलों के बीच लेन देन पर आधारित है।

द इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि दोनों दल धारा 370 को जस का तस बनाए रखने पर राजी हैं तो अफस्पा पर विचार करने पर सहमत हैं।

जम्मू-कश्मीर के अखबार

जम्मू-कश्मीर के अखबारों में भी गठबंधन सरकार को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए हैं।

उर्दू अखबार कश्मीर उज्मा ने लिखा है कि पीडीपी अफस्पा के मुद्दे पर नरम पड़ गई है तो ग्रेटर कश्मीर ने अपने संपादकीय में कहा है कि मुफ्ती सरकार को पहले की तरह ही अपने अच्छे काम करने होंगे वर्ना सूबे की स्थिति बदतर हो जाएगी।

कश्मीर रीडर ने लिखा है कि यह तो नई बोतल में पुरानी शराब है और राज्य में नया कुछ नहीं होने को है।

श्रीनगर टाइम्स ने एक मजेदार कार्टून छापा है। इसमें दिखाया गया है कि मुफ्ती एक गमले में पानी डाल रहे हैं और उस गमले में कमल का फूल खिल रहा है। कमल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न है।

पाकिस्तानी अखबारों की सुर्खियां
पाकिस्तानी अखबार नवाए वक्त ने पहले पन्ने पर जम्मू कश्मीर में सरकार बनने की खबर को सुर्खी लगाई - 'गवर्नर राज खत्म, पाकिस्तानी सहयोग के बिना चुनाव मुमकिन नहीं थे: नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री'


शपथग्रहण समारोह और नए मंत्रिमंडल के ब्यौरे के अलावा अखबार ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के इस बयान को भी प्रमुखता दी है - 'बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाले, हम समझते है कि पाकिस्तान और कश्मीर के हथियारबंद और गैर हथियारबंद रहनुमाओं ने इस प्रक्रिया को होने दिया, वो चाहते तो इसमें बाधा डाल सकते थे।'

एक्सप्रेस ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय पन्ने पर यही हेडलाइन दी है, 'पाकिस्तानी सहयोग के बिना कश्मीर में चुनाव नामुमकिन थे।'

दैनिक खबरें लिखता है, 'मुफ्ती सईद ने कठपुतली मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। दो महिलाओं समेत 25 सदस्य मंत्रिमंडल में होंगे।'

उम्मत की खबर में कश्मीरी लोगों की इस आलोचना को भी जगह दी गई है कि पीडीपी ने भाजपा के साथ गठजोड़ कर धोखा दिया है।

अखबार लिखता है कि 'भारत समर्थक पीडीपी ने सत्ता की खातिर उस हिंदूवादी पार्टी को भी गले लगा लिया जिससे उसकी सोच नहीं मिलती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed