{"_id":"6a87f2f029d5152b540af78c","slug":"15-injured-as-smvdu-staff-bus-meets-accident-in-jammu-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के झज्जर कोटली में हादसा: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई SMVDU की बस, 15 स्टाफ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के झज्जर कोटली में हादसा: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई SMVDU की बस, 15 स्टाफ घायल
Fri, 21 Aug 2026 12:11 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:11 PM IST
सार
जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में शुक्रवार को ब्रेक फेल होने के कारण श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) की स्टाफ बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू जिले के झज्जर कोटली इलाके में शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) की स्टाफ बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।
विज्ञापन
हादसे में बस सवार कम से कम 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और संबंधित टीमों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन